दमन में डेढ़ दिन की घर में स्थापित श्रीज़ी कों नम आँखों से भक्तो ने दी बिदाई
गणेश चतुर्थी में भगवान गणपतिज़ी की अपने अपने घरों या निवास्थान में भक्तिभाव से स्थापित की गई श्रीजी की आज डेढ़ दिन क़े दिन नम आँखों से भक्तो द्वारा बिदाई दी गई।
पहले ही दिन से विघ्नहर्ता कों भाविक भक्तो द्वारा बड़े हर्षोल्लास से पूजा अर्चना कर विभिन्न पकवानो, मोदक, मिठाईया फल इत्यादि का श्रीजी कों भोग लगाया। अपने घर में सुख शांति बनी रहें और भगवान से मांगे वर कों पूरा होता देख कर लोग श्रीजी कों अपने घरों में स्थापित करते हैं। और श्रीजी कों मन भावक व्यंजनों कों भक्तिभाव से समर्पित करते हैं।
इसी भाग रूप डेढ़ दिन की मन्नत रख कर घर लाये श्रीजी गणपति गजानंद कों भक्तो द्वारा dj ढ़ोल नगारे की ताल पर जूम क़े दमन क़े समुद्र में विसर्जित किया गया। गणपति विसर्जन क़े लिए आने वाले भक्तो कों सभी प्रकार की सुविधा थ्रीडी प्रशासन द्वारा मोहय्या कराई गई हैं। विसर्जन दरमियान कोई अप्रिय घटना ना बने इसके लिए फायर...