Friday, October 18News That Matters

दमन के समुद्री तट पर 5000 लोगों ने लिया हिस्सा, एकत्र किया 3 टन का कचरा 

 “अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस” एवं “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में केंद्रशासित प्रदेश दमन के समुद्री तट पर करीब  लोगों ने महा सफाई अभियान में हिस्सा ले कर 3 टन का कचरा साफ किया था। जनता एवं पर्यटकों के समर्थन से ये सफाई की गई थी। भारत सरकार द्वारा पुरे देश में 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग न करने की अपील की है।

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस” एवं “आज़ादी के अमृत महोत्सव”  के उपलक्ष्य में सफाई का महा अभियान आयोजित किया गया था। जिसमें करीब 5000 लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार सुबह 6 बजे, नानी दमण जेटी से कडैया तक के करीब 5.5 किलोमीटर के समुद्री तटों (बीचों) पर जमकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्कूली बच्चों, आम लोगों और एनजीओ के सहयोग से बीच से भारी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा कचरा निकाला गया। इस अभियान को कुल २३ क्षेत्रों में बांटा गया था जिसमे अलग अलग टीमों ने समुद्री क्षेत्र की साफ़-सफाई की और करीब ३ टन जितना कूड़ा – कचरा  एकत्र किया। इसी क्रम में सभी स्वच्छता सैनानियों ने आसपास मौजूद लोगों से गंदगी न फ़ैलाने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे में सन्देश फैलाया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें, इससे न सिर्फ मानव जीवन प्रभावित होता है बल्कि समुद्री जीवों को भी नुक्सान होता है। उन्होंने सभी को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण  के बारे में भी जानकारी दी।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करना है। जिससे दमण के समुद्री तटों को स्वच्छ बनाया जा सके और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा किया जा सके।

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जनजीवन को बचाने के लिए संघप्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन और इससे बनी सामग्री के प्रयोग को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने तथा प्रदेश को इससे मुक्त करने के लिए आज दमण जिले में समुद्र तटों पर महा सफाई अभियान चलाया गया।

गौरतलब है कि, दमण पर्यटक क्षेत्र है जहाँ रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं।  पर्यटकों द्वारा अक्सर गंदगी फैलाई जाती है, इस जन अभियान से सभी पर्यटकों में भी स्वच्छता रखने हेतु सन्देश बुलंद किया गया जिससे वे अपने आस पास साफ़ सफाई रखें।

इस दौरान प्रशासक के सलाहकार ए.के.सिंह, स्वास्थ्य सचिव डॉ. ए. मुथम्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक डी. एम. महादेव, जिला समाहर्ता डॉ. तपस्या राघव सहित दमण जिला प्रशासन के समाहर्तालय, कोस्टगार्ड, पुलिस विभाग, आईआरबी विभाग, अग्निशमन विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका, जिला पंचायत एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इसी क्रम में इस महा अभियान में नगरपालिका की ओर से पार्षदों एवं पंचायतो की ओर से सरपंचों एवं सभ्यों ने इस महा अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।इस महा अभियान में होटल एसोसिएशन, दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहित हजारों की संख्या में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *