
विनोबा भावे सिविल अस्पताल में पालघर की महिला के पेट मे से निकाली 5.25 किलो की गांठ
केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा में स्थित श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल में जटिल और जोखिमभरी सर्जरी कर के महिला मरीज को नवजीवन प्रदान किया है। महाराष्ट्र के पालघर जिले की 44 वर्ष की एक महिला को पेटदर्द की शिकायत से अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके पेट में बड़ी गांठ थी। जिस की टोटल एब्डॉमिनल हिस्ट्रेक्टोमी सर्जरी की गई । और महिला के पेट से 5.25 किलो की गांठ निकाली गई। सर्जरी के 4 दिन बाद बिना कोई तकलीफ के उस महिला को छुट्टी दी गई।
महाराष्ट्र के पालघर जिले की 44 वर्ष की एक महिला को पेटदर्द की शिकायत से श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। उस महिला को माहवारी में तकलीफ थी और पेट में सूजन थी । एमआरआई जाँच में पता चला की उनके पेट में 25 x 24 x 17 cm बड़ी गांठ है जो लगभग 9 महीने के गर्भावस्था के बराबर था । महिला की जान बचाने के लिए वह निकालना बहुत ज...