Friday, October 18News That Matters

दमन में International Coastal Cleanup Day पर महा सफाई अभियान, 15 हजार लोगोने 12 टन कचरा एकत्र किया

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में शनिवार को सुबह 8 बजे जिला प्रशासन द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय समुद्री तट सफाई दिवस” (international coastal cleanup day) के उपलक्ष्य में सफाई का महा अभियान आयोजित किया गया था। 

इस कार्यक्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल एवं संचार राज्य मंत्री देवुसिंह जेसिंगभाई चौहान ने भी हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल ने सीएसआर के अंतर्गत ऑटोमैटिक समुद्र तट सफाई उपकरण का लोकार्पण भी किया था। इस मौके पर जन अभियान में करीब 15 हजार की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। यह अभियान मोटी दमण लाइट हाउस से जमपोर तक एवं नानी दमण जेटी से कडैया तक के करीब 15 किलोमीटर के समुद्री तटों (बीचों) पर चलाया गया था।

इस दौरान दमण-दीव सांसद लालू पटेल, जिला पंचायत प्रमुख नवीन पटेल, नगरपालिका प्रमुख श्रीमती सोनल पटेल, प्रशासक के सलाहकार विकास आनंद,  पुलिस उप महानिरीक्षक डी.एम. महादेव, जिला समाहर्ता डॉ. तपस्या राघव सहित दमण जिला प्रशासन के समाहर्तालय, कोस्टगार्ड, पुलिस विभाग, आईआरबी विभाग, अग्निशमन विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका, जिला पंचायत  एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था।

इसी क्रम में इस महा अभियान को सफल बनाने हेतु नगरपालिका की ओर से पार्षदों एवं पंचायतो की ओर से सरपंचों एवं सभ्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें होटल एसोसिएशन, दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहित हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों, आम लोगों और NGO के सहयोग से बीच से भारी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा कचरा निकाला गया था। इस अभियान को कुल 72 क्षेत्रों में बांटा गया था जिसमे अलग अलग टीमों ने समुद्री क्षेत्र की साफ़-सफाई कर के करीब 12 टन जितना कूड़ा – कचरा एकत्र किया। इसी क्रम में सभी स्वच्छता सैनानियों ने आसपास मौजूद लोगों से गंदगी न फ़ैलाने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे में सन्देश फैलाया था। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें, इससे न सिर्फ मानव जीवन प्रभावित होता है बल्कि समुद्री जीवों को भी नुक्सान होता है। उन्होंने सभी को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण  के बारे में भी जानकारी दी थी।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करना था। जिससे दमण के समुद्री तटों को स्वच्छ बनाया जा सके और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा किया जा सके। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जनजीवन को बचाने के लिए संघप्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन और इससे बनी सामग्री के प्रयोग को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने तथा प्रदेश को इससे मुक्त करने के लिए आज दमण जिले में समुद्र तटों पर महा सफाई अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *