Friday, October 18News That Matters

दमण में एक मोबाइल छीन कर भागने वाले 2 व्यक्ति समेत 5 व्यक्तिओ को दमन पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता श्रवण ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कर बताया  कि वह प्रिन्स गार्डन होटल रोड, दाभेल, नानी दमन के पास  मोबाइल पर बात करते हुये पैदल जा रहा था तभी टु व्हीलर पर  सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने रिपोर्टकर्ता के हाथ से उनका मोबाइल ONE PLUS छीनकर भाग गए। जिसके संदर्भ मे नानी दमन पुलिस स्टेशन में धारा 379, 356, r/w 34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की आगे जाँच  जारी रखते हुये  पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अलग – अलग  टीम बनाकर तफतीश प्रारंभ की  जिसमे घटना स्थल के आसपास आने -जाने के रास्तों की मैपिंग की और उसके बाद मपिंग किये गये रास्ते पर आगे जाकर पुलिस को एक cctv फुटेज में 2 व्यक्तियों कि गतिविधि संदिग्ध लगी तथा उनके पहने हुये कपड़े और हूलीया  भी  शिकायतकर्ता द्वारा बतायी गयी जानकारी से मिलता जुलता दिखाI

इसके बाद पुलिस ने आगे कि कार्यवाही जारी रखते हुए दोनों संदिग्ध व्यक्तियों कि अलग अलग इलाको में तलाश शुरू कि एवं कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ढूंढ कर उनसे सख्ती से पूछताछ की इस दौरान उन्होंने अपना जूर्म कबुल कर लिया I इसके बाद इस गुन्हा की तफतीश जारी रखते हुये चोरी हुए मोबाईल की ले- बेच करने वाले अन्य 03 अभियुकत समेत कुल 5 को भी  गिरफ्तार  किया।

गिरफतार व्यक्ति का नाम व पता……

1. रोहित, पता:- वापी, गुजरात
2. अमित, पता:- डाभेल, नानी दमन
3. अजीत, पता:- कचीगाम, नानी दमन 
4. पंकज,  पता:- डाभेल, नानी दमन
5. आशीष, पता:- रीगनवाड़ा, नानी दमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *