Friday, October 18News That Matters

दमण जिल्ला पंचायतने किसानों को ‘देशी लाल वाल’ के उन्नत बीजों का वितरण किया। प्रथम दिन ११० किसान हुए लाभान्वित

दमण जिल्ला पंचायत अध्यक्षा जागृतिबेन पटेल द्वारा प्रशासक के मार्गदर्शन में किसानों को ‘देशी लाल वाल’ के उन्नत बीजों का वितरण किया। प्रथम दिन ११० किसान लाभान्वित हुए, ५० % सब्सिडी पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर जि. पं. कार्यालय में वितरण को सुलभ किया गया। शासकीय बागवानी केन्द्र, मोटी दमण में किसानों की बुवाई हेतु सब्जियों के पौधे भी उपलब्ध है। जिसका लाभ भी किसान उठाये उसके के लिए अपील भी की गई।

दमण जिला पंचायत की अध्यक्षा जागृति कल्पेशभाई पटेल ने प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन मे प्रगतिशील किसानों को रबी फसल की दलहन किस्म ‘देशी लाल वाल’ की उन्नत बीजों का वितरण शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को रबी के नये फसली सीजन की शुभेच्छा भी दी। कृषि अनुभाग, दमण जिला पंचायत द्वारा १५०० किग्रा ‘देशी लाल वाल’ बीजों का वितरण दमण जिले के किसानों ( प्रति कृषक अधिकतम रू. १०००) को ‘ पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जा रहा है।

दमण जि. पं. कार्यालय में पहले दिन ११० किसानों को ‘देशी लाल वाल’ के बीज बांटे गये। इस मौके पर कृषि विस्तरण अधिकारी अर्जुन पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को ‘देशी लाल वाल’ बीजों की बुवाई और देखरेख के बारे में समझाया। कृषि विस्तरण अधिकारी अर्जुन पटेल ने कहा कि इस समय शासकीय बागवानी केन्द्र, मोटी दमण में बैगन, टमाटर, मिर्च, बंदगोभी, फूल गोभी जैसी सीजनल सब्जियों के पौधे भी किसानों की बुवाई के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। सब्जियों के इन पौधों को किसान खेती के लिए खरीद कर ले जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *