Friday, October 18News That Matters

दमण का विकास देखने लक्षद्वीप जिला पंचायत का प्रतिनिधि मंडल आया दमण

जिल्ला पंचायत नवीन पटेल और प्रतिनिधियों के साथ विचारों का किया आदान-प्रदान

केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप जिला पंचायत तथा ग्राम पंचायत सरपंचों का एक प्रतिनिधि मंडल स्टडी टूर पर दमण पहुंचा है। जिस के साथ केंद्रशासित दमण के जिला पंचायत सभागार में दमण जिल्ला पंचायत के अध्यक्ष नवीन पटेल और प्रतिनिधियों ने विचारों का आदान-प्रदान किया था।
लक्षद्वीप के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई औपचारिक मीटिंग में जिला पंचायत प्रमुख नवीन पटेल ने कहा की प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित हर क्षेत्र में विकास हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्षद्वीप जिला पंचायत का प्रतिनिधि मंडल संघप्रदेश प्रशासन तथा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करने हेतु दमण जिला पंचायत परिसर में पंहुचा था, जहां दमण जिला पंचायत प्रमुख नवीन रमण पटेल ने उनका पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने दमण जिला पंचायत के सभागार में पंचायत के सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के सदस्यों के साथ एक औपचारिक मीटिंग भी की थी। मीटिंग में दोनों जिला पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता के हित हेतु चलाई जा रही प्रशासनिक एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में आदान प्रदान किया था।
इस दौरान दमण जिला पंचायत के प्रमुख नवीन पटेल ने कहा कि संघप्रदेश प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से लेकर चिकित्सा तथा पर्यटन के क्षेत्र में अकल्पनीय विकास केवल प्रशासक के नेतृत्व में भी संभव हुआ है। प्रशासक के कार्यकाल से पूर्व संघप्रदेश में इस प्रकार का विकास केवल स्वप्न मात्र था, जिसे प्रशासक पटेल ने संभव कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल सहित अन्य शैक्षणिक योग्यता हेतु प्रदेश के विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों के उपर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल, नर्सिंग, लाॅ, फैशन जैसे बडे़ बडे़ संस्थानों के खुलने से न सिर्फ युवाओं को उत्तम शिक्षा मिलेगा बल्कि प्रदेश के युवाओं को उच्च पदों पर आसीन होने का अवसर भी मिलेगा। नवीन पटेल ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है हमें प्रफुल्ल पटेल जैसे त्वरित एवं दूरदर्शी निर्णय लेने वाले प्रशासक मिले, जिनके कार्यकाल में हमारे प्रदेश ने ऐतिहासिक तरक्की करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
मीटिंग में लक्षद्वीप जिला पंचायत के प्रमुख ने संघप्रदेश प्रशासक प्रफुल्ल पटेल द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन सहित अन्य विकास कार्यों के लिए प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की तारीफ की। जिसके लिए लक्षद्वीप जिला पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रशासक का आभार मानते हुए उनका अभिवादन किया। इस दौरान लक्षद्वीप जिला पंचायत के प्रमुख ने बताया कि उनके प्रशासन में बेहतर चिकित्सा सेवा न होने के कारण लक्षद्वीप के लोगों को केरल पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बारे में दमण जिला पंचायत के प्रमुख नवीन पटेल ने उन्हें आश्वासन दिलाते हुए कहा कि प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के कार्यकाल में लक्षद्वीप में भी चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
इस प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत प्रमुख हसन बोदुमुकागोठी, उप प्रमुख अब्दुल शुकूर, अब्बास पीपी, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद हुसैन, सबीना एल, उम्मुसालमथ केपी, अब्दुल रज्जाक, थाहा एम. सैफुल्ला, कस्मिकोया ए.एन., ग्राम पंचायत सरपंच सजिदा ए, थसलीना एम.पी, मोहम्मद अजमीर खान, अब्दुर कादेर टीपी, हुसैन मनिकफन, टूर मैनेजर कम लेखा अधिकारी हकीम के.आई., काॅर्डिनेटर बुस्सार जुम्हार के.आई., सहायक काॅर्डिनेटर मोहम्मद रफीक एम.पी. शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *