Friday, October 18News That Matters

सरकार की सब्सिडी का झांसा देकर गभवती महिलाओ से धोखाधड़ी करने वाले को दमन पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

अपने आप को डॉक्टर और आंगनवाड़ी का सभ्य बताकर फोन पे सरकार की और से 10,000/- रूपीए की सबसिडी दी जा रही है। ऐसा झासा देकर गर्भवती महिलाओं के मोबाइल में एप्लिकेशन इंस्टॉल करवा के 51,272/- रूपीए निकालने वाले और इस तरह कुल 2,25000/- रूपीए की धोकेधाड़ी करने वाले एक सायबर अपराधी को दमन पुलिसने 6 महीने की मशक्कत कर के झरखंड ने गिरफ्तार किया है।

दमन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल  2023 में, शिकायतकर्ता ने बताया की उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल से फोन आया और बताया की वह डोकटर दिपक आंगनवाड़ी से बोल रहा है और सभी गर्भवती महीलाओ को सरकार की और से 10,000/- रूपीए की सबसिडी दी जा रही है। जिसका झासा देकर शिकायतकर्ता के मोबाइल मे ANYDESK App डाउनलोड करवाकर उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर उनके खाते से कुल 51,272/- रूपीए निकाल लिए थे।

इसी तरह और यह ही प्रकार की अन्य 05 शिकायत भी दमन के अलग-अलग थाने मे प्राप्त हुयी जिसमे भी सबसिडी का झासा देकर कुल 225000/- रूपीए की धोकेधाड़ी का मामला सामने आया था। जिसके संदर्भ मे नानी दमन पुलिस थाना मे अपराध मुकदमा दर्ज किया गया। और जांच जारी रखते हुए इस मामले पर 6 महीने तक लगातार तफ्तीश चालू थी। इस के लिए पुलिस की एक टीम बिहार और पश्चिम बंगाल भेजी गयी थी जिसमे अभियुकत को पकड़ने मे सफलता हासिल नहीं हुयी थी।

आरोपी निरंतर अपनी अपराधिक कार्यप्रणाली और क्षेत्र  बदल रहे थे। जिसके बाद में फिर से एक टीम को  झारखंड भेजा गया। जिसमे कड़ी मेहनत बाद उमेश तेजन मंडल उम्र-33 साल, पता:- गीरीडीह,  झारखंड के अभियुकत को झारखंड के गिरिडीह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे दमन लाने में कामयाबी मिली। वह लगातार गर्भवती महिलाओ को साइबर अपराध का निशाना बना रहा था और आखिरकार पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद इसे पकड़ लिया। आगे की तफ्तीश दमन पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *