दिनांक 3/12/2024 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। इस साल दादरा एवं नगर हवेली के उप समाहर्ता अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। भूतपूर्व सचिव कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
समारोह में रेड क्रॉस स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें नृत्य तथा नाटक पेश किए गए। रेड क्रॉस स्कूल के Hearing Impaired Student ने प्रेरणादायक ड्रामा प्रस्तुत किया। Law College Students ने संदेशपूर्ण नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
इस समारोह में दिव्यांग भाई-बहनों को साधन सामग्री का लाभ, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से ADIP SCHEME के द्वारा दिया गया। जैसे कि कृत्रिम पग, कृत्रिम हाथ, सहायक उपकरण, कैलिपर, बैसाखी (Crutch), अंधजन के लिए Blind Stick, और व्हीलचेयर भी दिए गए।
इस समारोह में दिव्यांगों को अमित कुमार के करकमलों से उनके विकलांगता के अनुसार साधन सामग्री प्रदान की गई और उनके द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों को आशीर्वचन तथा प्रोत्साहन मिला। उन्होंने सब लोगों से आग्रह किया कि हमें दिव्यांगों को अपने जैसा ही जानकर बर्ताव करना चाहिए। अपने माता-पिता और सगे संबंधियों का सबसे ज़्यादा देखभाल वही लोग करते हैं। रेड क्रॉस – जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सभी कर्मचारियों ने तथा शिक्षक गणों ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया।